सऊदी अरब के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की है कि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया। यह हमला ईरान की तरफ से किया गया लगता है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस हमले से हल्की आग लगी और इमारत को मामूली नुक़सान हुआ है। सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने जेद्दा, रियाद और धहरान में रहने वालों को ‘घर में ही सुरक्षित रहने’ की सलाह दी है। इससे पहले सोमवार को कुवैत में अमेरिकी दूतावास से या उसके पास से धुआं उठता देखा गया था। इसके बाद दूतावास ने लोगों से कहा कि वे दूतावास न आएं और अपने घर में सुरक्षित रहें। गौरतलब है कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है और स्थिति दिन पर दिन बिगड़ रही है।

Share This Article