बोकारो में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर

बोकारो के गोमिया में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी, इलाके में बढ़ी चिंता।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गोमिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक विधवा महिला के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

आईईएल थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला निवासी सावित्री देवी ने बताया कि वह घर को बंद कर करीब तीन महीने पहले 23 दिसंबर को बेटी से मिलने बोकारो गई थीं। इसके बाद वह कोलकाता, जयपुर और उदयपुर घूमने चली गईं। रविवार शाम जब वह वापस लौटीं, तो बाहर का ताला सही हालत में मिला, लेकिन अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इसके बाद उन्होने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। चोरों ने घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात, 75 हजार रुपये नकद, 32 इंच का टीवी, पीतल के बर्तन, कपड़े, जमीन से जुड़े कागजात, दो बैंक पासबुक और एक चेकबुक समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।