जमशेदपुर में सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़ चोरी; CCTV फुटेज से पुलिस को सुराग

जमशेदपुर के बिरसानगर में बंद पड़े घर का ताला तोड़ चोरी की घटना, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज की और पहचान में जुटी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शनिवार देर रात जमशेदपुर में अज्ञात चोरों ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सुमन कुमार सिंह का परिवार बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुका है और वे कभी-कभार ही जमशेदपुर स्थित अपने घर आते हैं। घटना के समय घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए।

हालांकि, घर में नकदी और जेवर नहीं होने के कारण बड़ी चोरी नहीं हो सकी, लेकिन चोरों ने घर में लगे निगरानी सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। यह घटना शनिवार आधी रात से रविवार सुबह के बीच की बताई जा रही है। रविवार को मामला थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।