
पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रबिहार बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बताते चलें कि परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थीं।
कहां देखें 12वीं का रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी मार्कशीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने की लिंक: results.biharboardonline.com
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, ताकि किसी फर्जी लिंक या गलत जानकारी से बचा जा सके।
- ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- रिजल्ट देखना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com खोलें।
- होमपेज पर दिख रहे “BSEB Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
जरूरी सलाह
- रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
- वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करें।
- मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रूप से रखें।
इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13,17,846 छात्र शामिल हुए। परीक्षा राज्य के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
