आईपीएल में सबसे बड़ी डील: 1.63 बिलियन डॉलर में बिकी राजस्थान रॉयल्स, काल सोमानी बने नए मालिक

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील में राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर में बिकी, काल सोमानी नए मालिक बने, फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन ने पार किया एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

The Biggest Deal in IPL : इंडियन प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को 19वें सीजन से पहले नया मालिक मिल गया है। भारत में जन्मे अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने टीम को खरीद लिया है।

यह डील करीब 1.63 बिलियन डॉलर में फाइनल हुई है, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी डील बन गई है। पहली बार किसी आईपीएल टीम की कीमत 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है।

बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम को अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन का भी समर्थन प्राप्त है। इससे पहले टीम का स्वामित्व मनोज बदाले और उनके सहयोगियों के पास था।

गौरतलब है कि साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कीमत महज 67 मिलियन डॉलर थी, जो अब बढ़कर लगभग 24 गुना हो गई है। इस ऐतिहासिक सौदे ने आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे को भी दर्शाया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।