नौकरी खोजनेवाला नहीं बल्कि नौकरी देनेवाला बनें युवा : रथिन भद्रा

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : युवा नौकरी खोजनेवाला नहीं बल्कि नौकरी देनेवाला बनें। सही सोच, नवाचार और मजबूत संकल्प के साथ युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। बुधवार को ये बातें इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रथिन भद्रा ने कहीं। वे झारखंड राय यूनिवर्सिटी में “स्टार्टअप्स के लिए पूंजी जुटाना और वित्तीय प्रबंधन” विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे, जिसमें नवप्रवर्तकों, युवा उद्यमियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने भारत सरकार की ओर से स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, अनुदानों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागियों को इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में कई फर्जी संस्थाएं सरकारी नामों का उपयोग कर स्टार्टअप्स को भ्रमित कर रही हैं और झूठे वादों के माध्यम से उन्हें गुमराह कर रही हैं। उन्होंने युवाओं को सावधान रहने, किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता या निवेश प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने तथा केवल विश्वसनीय एवं प्रमाणित संस्थाओं के साथ ही जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार की ओर से रथिन भद्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।