खजूर की डालियों संग रांची में मना पाम संडे, ईस्टर की तैयारियां शुरू

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में आज ईसाई समुदाय द्वारा खजूर पर्व (पाम संडे) उत्साह के साथ मनाया गया। गिरजाघर को खजूर की पत्तियों और डालियों से सजाया गया था। इस खास अवसर पर चर्च  प्रोसेशन के साथ शुरू हुई थे और कई गिरजा घरों से जुलुश भी निकली थी। सभी लोग खजूर की डाली सजाकर लाए थे और होसना गीत गाकर जुलुश के भागी हुआ थे। रोमन कैथोलिक , सी.एन.आई और जी.ई.एल. चर्च संग और भी कोई चर्चो में मनाया गया।

इस दिन का खास महत्व

इसी दिन प्रभु यीशु यरूशलेम गए थे और लोगों ने उनके स्वागत में होसना गीत गाकर तथा खजूर की पत्तियों और डालियों को मार्ग में बिछाकर उनका स्वागत किया था। यह दिन ईसाई समुदाय के लिए बेहद खास माना जाता है।

अब आगे क्या होता है

खजूर पर्व के बाद वाला सोमवार आता है। उस दिन से लेकर ईस्टर तक के समय को पवित्र सप्ताह कहा जाता है, जिसे लोग होली वीक के नाम से भी जानते है ।। इसी सप्ताह के बीच ईसाई गुड फ्राइडे और उसके बाद रविवार को ईस्टर मनाते हैं। गुड फ्राइडे को लोग उपवास रखते हैं और गिरजाघर में प्रार्थना करते हैं। ईस्टर के दिन जी.ई.एल. चर्च के लोग अपने मृत परिजनों की कब्र पर फूल और मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।