
Foundation Day : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 53वें स्थापना दिवस को लेकर जोराआम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष स्थापना दिवस 30 मार्च को धूमधाम और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा, जबकि पहले यह कार्यक्रम 4 मार्च को होने वाला था।
सूत्रों ने बताया कि 2 से 4 मार्च तक होली उत्सव होने के कारण कार्यक्रम की तिथि को आगे बढ़ाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांडेय से सैकड़ों कार्यकर्ता गिरिडीह पहुंचकर समारोह में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया जाएगा।
