खेलो इंडिया में चमके झारखंड के सितारे: बोकारो के शिव कुमार सोरेन बने देश के सबसे तेज धावक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बोकारो के शिव कुमार सोरेन ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर देश के सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khelo India Tribal Games: खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में झारखंड के लिए गर्व का पल सामने आया है। बोकारो के युवा धावक शिव कुमार सोरेन ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के सबसे तेज धावक बनने का खिताब अपने नाम कर लिया।

30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित नेशनल ट्राइबल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिव कुमार सोरेन ने 10.58 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

शिव कुमार सोरेन बोकारो जिले के चंदनक्यारी में प्रशिक्षण लेते हैं। उनके कोच आशु भाटिया ने बताया कि शिव न केवल झारखंड बल्कि अब देश के भी सबसे तेज धावक बन चुके हैं।

इस उपलब्धि पर बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जय मंगल सिंह, उपायुक्त अजय झा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बूंन, नोडल अधिकारी उमेश लोहरा सहित कई खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिव कुमार सोरेन की इस सफलता से न सिर्फ बोकारो बल्कि पूरे झारखंड में खुशी की लहर है और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा भी मिली है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।