
LPG Cylinder Theft : राजधानी रांची में चोरी की घटनाएं अब नया रूप लेती नजर आ रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने इस बार घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर को निशाना बनाया है।
यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र के तेतर टोली की है, जहां स्कूटी सवार चोरों ने एक घर के बाहर रखे एलपीजी सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक, चोर मौके पर पहुंचे और बेहद चालाकी से एक भरा हुआ और एक खाली सिलेंडर उठाकर फरार हो गए।
पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पीड़ित परिवार ने नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में जुटी हुई है।
