
Highway Death : झारखंड के डुमरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोलकाता-दिल्ली हाईवे किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। यह मामला निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के पास का बताया जा रहा है।
सुबह के समय जब स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई हो सकती है। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि युवक ने ट्राउजर और गंजी पहन रखी थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
