Sunday, 5 Apr 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • बिजनेस
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बॉलीवुड
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • खेल
  • रिलेशनशिप
  • ओपिनियन
  • Environment
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
News Aroma > Latest News > भारत > तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, रिटायर्ड जज पिता ने पेश की नई मिसाल
भारत

तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, रिटायर्ड जज पिता ने पेश की नई मिसाल

मेरठ के रिटायर्ड जज डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने तलाक के बाद बेटी प्रणिता का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत कर समाज में बेटी के सम्मान की मिसाल पेश की।

Neeral Prakash
Last updated: April 5, 2026 4:09 PM
By
Neeral Prakash
Share
3 Min Read
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

मेरठ : समाज में आमतौर पर बेटी के तलाक और उसकी मायके वापसी को दुख या बदनामी का विषय माना जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेवानिवृत्त जिला जज ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह से तोड़ते हुए एक नई मिसाल पेश की है। शनिवार को फैमिली कोर्ट से बेटी का तलाक मंजूर होने पर पिता ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उसका भव्य स्वागत किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘आई लव माय डॉटर’ लिखा था। कचहरी से लेकर घर तक नाचते-गाते परिजनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गई थी प्रताड़ना

शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी प्रणिता शर्मा की शादी 14 दिसंबर 2018 को शाहजहांपुर के रहने वाले आर्मी मेजर गौरव अग्निहोत्री के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। एक बेटा होने के बावजूद ससुराल में प्रणिता को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब 7-8 साल तक हालात नहीं सुधरे, तो आखिरकार प्रणिता ने मेरठ फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को अदालत ने इस तलाक को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी।

तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब प्रणिता कोर्ट से बाहर आईं, तो परिवार ने उनका बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया और पूरे मोहल्ले में मिठाइयां बांटी। डॉ. शर्मा ने कहा कि बेटी कोई सामान नहीं है, वह मेरे परिवार का अभिन्न हिस्सा और मेरा गौरव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ससुराल पक्ष से कोई एलीमनी (भत्ता) या सामान वापस नहीं लिया गया है। उन्होंने समाज को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जब बेटी की विदाई बाजे-गाजे के साथ हुई थी, तो उसकी वापसी भी उसी सम्मान के साथ होनी चाहिए। इस मौके पर प्रणिता ने भी महिलाओं से अपील की कि यदि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना का शिकार हैं, तो उन्हें चुप रहने के बजाय अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी की जल्दी करने के बजाय पहले उन्हें शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। इस अनोखी पहल और पिता के साहस की शहर भर में जमकर सराहना हो रही है।

TAGGED:daughter divorce celebrationdivorce acceptance Indiafamily supportMeerut newspositive parentingPranita Sharmaretired judge Indiasocial message daughtersviral social media storyWomen empowerment India
Share This Article
Email Copy Link Print
ByNeeral Prakash
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।
Previous Article Government School Timings बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी को देखते हुए नया शेड्यूल, सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगी क्लासेस
Next Article US Pilot Rescue ईरान में गिराए गए F-15E के लापता अमेरिकी पायलट को स्पेशल फोर्सेस ने सुरक्षित निकाला, ऑपरेशन जारी

You May also Like

बिजनेसभारत

मूडीज ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 6% रहने की उम्मीद

April 5, 2026
भारत

‘शबरी के राम’ कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

April 4, 2026
भारत

साइंटिफिक कॉफ्रेंस ऑफ होम्योपैथी डॉक्टर्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हरिवंश नारायण सिंह

April 4, 2026
Air India
भारतविदेश

देशभर में हवाई यात्रा हुई महंगी! इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानिए एयरलाइंस ने कितना बढ़ाया किराया

April 4, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • Jharkhand Latest News
  • Jharkhand
  • national news
  • Jharkhand Breaking News
  • Local News
  • City News
  • अपना झारखंड
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • Latest News In Jharkhand
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Jharkhand Headlines
  • Jharkhand News In Hindi
  • Latest Jharkhand News
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?