श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान हुए प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिष्ठापित, विधायक सरयू राय बने मुख्य यजमान, श्रद्धालुओं में उत्साह

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Temple News: इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के प्रबंधक असीम पाठक थे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय और उनके साथियों ने करायी।

विनोद पांडेय ने बताया कि सबसे पहले शांति पाठ किया गया। शांति पाठ के बाद संकल्प दिलाया गया। संकल्प दिलाने के बाद गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। गरुड़ भगवान के पूजन के बाद आरती और आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा अधिष्ठापित की गई।

इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, ऱाघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।