अमित शाह ने कोलकाता में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र

कोलकाता में अमित शाह ने भाजपा घोषणापत्र जारी कर समान नागरिक संहिता, सीमा सुरक्षा, एक करोड़ नौकरियां, कर्मचारियों को डीए और अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई का वादा किया

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो 6 महीने के अंदर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी और बांग्लादेश सीमा को और मजबूत किया जाएगा।

भाजपा के घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं, जैसे— अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई,“कट मनी” खत्म करना, कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता (DA) और सातवें वेतन आयोग को लागू करना। इसके अलावा, 1 करोड़ नौकरियां देने, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक मदद, महिला पुलिस बटालियन बनाने, किसानों को सहारा देने तथा उद्योग और मछली पालन को बढ़ावा देने की भी बात कही गई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।