मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला के डीसी, चैत्र पर्व के लिए किया आमंत्रित

सरायकेला के डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चैत्र पर्व और छऊ महोत्सव 2026 में आमंत्रित किया, जहां झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कला प्रदर्शित होगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaitya Parv 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के डीसी नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को 11 अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पारंपरिक छऊ नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से भी कलाकार भाग लेंगे।

राजकीय चैत्र पर्व और छऊ महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच है। इस आयोजन से न केवल स्थानीय कला को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।