प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को उसका हक दिलाया : डॉ अरुण उरांव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने महिला आरक्षण 2023 लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री उरांव ने कहा कि महिला आरक्षण 2023 लागू होना एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम है और इससे आधी आबादी को उसका हक मिल सकेगा। 33 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। इस अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। यह विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की एक गंभीर पहल है। श्री उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा संजीदा रहे हैं। केंद्र की उज्जवला योजना ने देश में महिलाओं की तकदीर बदल दी। इस योजना से उन्हें चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली। यूं भी केंद्र की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम करती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।