प्रीति जिंटा ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, सेवा की; सादगीभरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा रविवार को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से माथा टेका और सेवा की। आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स की शानदार सफलता के लिए प्रार्थना करने पहुंचीं प्रीति का सादगीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

इस दौरान वह पारंपरिक पीले रंग के सूट में नजर आईं और सिर ढककर गुरुद्वारे की मर्यादा का पालन करती दिखीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह शांत और आध्यात्मिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
फैंस भी उनकी इस सादगी और टीम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मंदिर परिसर में बात करते हुए प्रीति ने कहा कि बस बाबा जी ने बुलाया तो मैं आ गई। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मुझे उम्मीद है कि वे सभी मैच जीतेंगे। हमें बहुत प्यार मिल रहा है।

पंजाब की टीम अपने घरेलू चरण को समाप्त करेगी
पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी तो इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी चरण में अपने प्रदर्शन में आई चौंकाने वाली गिरावट को रोकने की कोशिश करेगी। एचपीसीए स्टेडियम में 17 मई तक तीन मैच के साथ पंजाब की टीम अपने घरेलू चरण को समाप्त करेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।