बांसकरचा विद्यालय में मना विश्व बाल श्रम निषेध दिवस

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़ : डालसा सचिव शिवम चौरसिया के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बांसकरचा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद, महुआडांड़ ने किया। इस दौरान छात्रों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।

पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने बच्चों से नियमित स्कूल आने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई। छात्रों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से बाल श्रम रोकने का संदेश दिया। मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य ललिता कुमारी, शिक्षक देवाशीष लकड़ा, सुषमा मिंज, मंजू कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।