Homeझारखंडविस्थापितों को पुनर्वास और आयोग गठित करने की मांग को लेकर 14...

विस्थापितों को पुनर्वास और आयोग गठित करने की मांग को लेकर 14 मार्च को रैली: बंधु तिर्की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और मांडर से विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि एचईसी क्षेत्र से 32 गांव के लोग विस्थापित हुए हैं।

हेमंत सरकार उन्हें बसाये। तिर्की ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 14 मार्च को पुराने विधानसभा स्थित मैदान में विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर रैली आयोजित की गई है।

इस रैली में न सिर्फ एचईसी के 32 गांव के विस्थापित बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हुए विस्थापितों के पुनर्वास करने की मांग को लेकर रैली बुलाई जा रही है।

बंधु तिर्की ने कहा कि एचईसी से 32 गांव से लगभग 25000 लोग विस्थापित हो गए लेकिन सरकार के रिकॉर्ड में लगभग 400 ही के नाम दर्ज है।

वे कौन लोग हैं और कहां गए इसकी खोजबीन सरकार को करनी है। विस्थापितों के पुनर्वास के लिए आयोग की गठित करने की मांग की जा रही है।

पिछले दिनों विधानसभा बजट सत्र में ध्यानाकर्षण के दौरान भी मैंने सदन में यह सवाल उठाया था। जिसके समर्थन में कई विधायक भी आए और स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि इस पर बहुत जल्द निर्णय लेंगे जिसका हम स्वागत करते हैं लेकिन सरकार अपनी है तो हमलोग चाहते हैं कि अविलंब इस पर निर्णय लिया जाए।

आयोग गठन किया जाए ताकि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग जैसे अन्य जिलों में जो विस्थापित हुए हैं, उनका पुनर्वास किया जा सके। उसको मुआवजा दिया जा सके।

इसी मांग को लेकर यह भव्य रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें विस्थापित अपने परिवार के साथ आयोग गठन करने की मांग करेंगे। इस मौके पर कई विधायक भी शामिल होंगे।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...