Homeझारखंडरामगढ़ में व्यवसाई से रंगदारी लेने पर नही बनी बात, तो बनाई...

रामगढ़ में व्यवसाई से रंगदारी लेने पर नही बनी बात, तो बनाई हत्या की योजना, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: जिले में एक व्यवसाई से रंगदारी वसूलने और बात न बनने पर हत्या के इरादे से आए दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रामगढ़ शहर के पारसुतिया बेलवागढ़ निवासी दीपक साहू उर्फ पकौड़ी और कुज्जू ओपी क्षेत्र के रांची रोड सेवटा निवासी राजेंद्र करमाली उर्फ बाबू शामिल हैं।

रांची रोड सेवटा इफीको गेट के पास यह दोनों मौजूद थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर एसडीपीओ किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी गई।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दीपक साहू उर्फ पकौड़ी को एक साथी ने उन्हें पैसे देकर व्यवसाई से रंगदारी मांगने को कहा था।

रंगदारी नहीं देने पर उसे डराने धमकाने की बात भी कही थी।

उन्होंने बताया कि व्यवसाई उनकी बात नहीं सुनता तो उसकी हत्या करने की साजिश तैयार कर ली गई थी।

दीपक के पास से बरामद पिस्तौल के मैगजीन पर मेड इन इटली ऑटो पिस्तौल लिखा हुआ है। उसके गोली के पेंदी पर 7.65 अंकित है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...