Homeविदेशअमेरिका के मसाज पार्लर में अंधाधुंध बरसाई गोलियां, आठ महिलाओं की मौत

अमेरिका के मसाज पार्लर में अंधाधुंध बरसाई गोलियां, आठ महिलाओं की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

शिकागो: अमेरिका के जॉर्जिया के अलग-अलग मसाज पार्लर में एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर आठ महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी।

मरने वालों में छह एशियन-अमेरिकन हैं। वारदात के बाद जॉर्जिया में एशियन-अमेरिकन लोगों पर हमले का मुद्दा गर्म हो गया है।

आरोप लगाया जा रहा है कि आरोपित ने नस्लीय हिंसा से प्रेरित होकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

बीते मंगलवार देर रात अटलांटा से करीब 50 किलोमीटर दूर एक मसाज पार्लर में आरोपित ने चार महिलाओं को अपनी बंदूक का निशाना बनाया।

इसके बाद आरोपित गोल्ड स्पा में गया, वहां तीन महिलाओं को मार दिया। आखिर में वह अरोमाथेरेपी स्पा में गया और वहां भी एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि 21 साल के आरोपित रॉबर्ट ऐरन लॉन्ग ने पूछताछ में बताया कि उसने नस्लीय हिंसा के चलते ये मर्डर नहीं किए।

उसे सेक्स एडिक्शन है इसलिए ऐसा हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस बीच साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हमारे डिप्लोमेट ने घटना की जानकारी ली है।

हमले में मारी गईं आठ महिलाओं में से चार महिलाएं साउथ कोरिया की थीं। हमने अमेरिका की सरकार के सामने ये मुद्दा उठाया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...