HomeUncategorizedभाजपा के सत्ता में आने पर सुंदरबन को बनाया जाएगा एक अलग...

भाजपा के सत्ता में आने पर सुंदरबन को बनाया जाएगा एक अलग जिला : शाह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल की सत्ता में आती है तो डेल्टा सुंदरबन क्षेत्र को एक अलग जिला घोषित कर दिया जाएगा।

गोसाबा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 2015, 2016 और 2019 में दीदी ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार सुंदरबन को जिला घोषित करेगी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने अब तक कुछ भी नहीं किया है।

यदि इस बार आप लोग भाजपा को जिताते हैं तो हम सत्ता में आने के एक साल के अंदर सुंदरबन को एक अलग जिला बना देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के सत्ता में आने पर सुंदरबन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) यूनिट भी स्थापित करने का वादा किया है।

उन्होंने कहा, क्या सुंदरबन क्षेत्र को वो सब मिल गया है, जिसके वह योग्य हैं ?

हमारी सत्ता आने पर हम द्वीप के हर मछुआरे को 3 लाख रुपये का बीमा कवर देंगे। इसके अलावा सरकार मैन्ग्रोव बेल्ट में बाघों की सुरक्षा के लिए भी विशेष पहल करेगी।

शाह ने आगे कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार सुंदरबन के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है लेकिन हम सुंदरबन क्षेत्र को देश के असाधारण विकसित क्षेत्रों में से एक बना देंगे।

बता दें कि सुंदरबन एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो पश्चिम बंगाल के दो जिलों – दक्षिण 24-परगना और उत्तरी 24-परगना से बाहर है।

गंगा की असंख्य शाखाओं द्वारा बनाए गए सुंदरबन डेल्टा को धरती के सबसे समृद्ध लेकिन सबसे नाजुक पारिस्थितिक तंत्रों में से एक माना जाता है।

साथ ही 56 नदी द्वीपों से बना यह द्वीपसमूह प्रसिद्ध रॉयल बंगाल टाइगर का घर है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...