Latest Newsझारखंडझारखंड : हाजत से PLFI उग्रवादी फरार, हाल ही में रांची पुलिस...

झारखंड : हाजत से PLFI उग्रवादी फरार, हाल ही में रांची पुलिस ने किया था अरेस्ट, पूरा इलाका किया गया सील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहारः झारखंड के थाना हाजत से क्रिमिनल्स के भागने की अक्सर खबरें आती रहती हैं, लेकिन ताजा मामला जो सामने आया है उसने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है।

हो भी क्यों नहीं, आखिर मामला दो दर्जन से ज्यादा कांड को अंजाम दे चुके पीएलएफआई के दुर्दांत नक्सली का जो है।

बालूमाथ थाने की हाजत से मंगलवार को पीएलएफआई उग्रवादी कृष्णा यादव के फरार होने की पुष्टि खुद पलामू डीआईजी आरके लकड़ा ने की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस फरार उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

हाल ही में रांची पुलिस ने किया था अरेस्ट

इधर घटना के बाद से मामले की छानबीन के लिए बालूमाथ थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों की भीड़ लगी है।

पुलिस के मुताबिक पीएलएफआई के उग्रवादी कृष्णा यादव को कुछ दिन पहले ही रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 लातेहार में कृष्णा यादव के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों की तफ्तीश के लिए लातेहार पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था।

रिमांड पर लेकर उग्रवादी से बालूमाथ थाना में पूछताछ की जा रही थी।

मंगलवार की सुबह उग्रवादी शौच के बहाने हाजत से बाहर आया और पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

लातेहार, रांची समेत कई जिलों में कृष्णा यादव का आतंक

उग्रवादी कृष्णा यादव का लातेहार, रांची समते कई जिलों में आतंक था। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

लातेहार जिले के बालूमाथ और चंदवा थाना क्षेत्र में कृष्णा यादव काफी सक्रिय था।

कोयला के व्यवसाय में रंगदारी को लेकर उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन्हीं मामलों में पूछताछ के लिए बालूमाथ पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था।

क्या कहते हैं पलामू रेंज के डीआईजी

उग्रवादी के फरार होने की पुष्टि करते हुए पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि फरार उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान आरंभ कर दी हैण् बालूमाथ थाना क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जल्द ही उग्रवादी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...