Latest Newsझारखंडकोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क, अभी और...

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क, अभी और छूट नहीं: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में मंगलवार को कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभी राज्य में पूरी छूट नहीं दी गयी है।

बड़ी मीटिंग की अनुमति नहीं दी गयी हैं, आठवीं कक्षा से नीचे के सभी क्लास को बंद रखा गया है, सरकार पूरी तरह से सतर्कता से आगे बढ़ रही है, कुछ समय बीतने के बाद ही यह बताया जा सकता है, कि राज्य को किस तरह से दिशा देना है।

उन्होंने कहा कि एक चुनौती का सामना कर निकल गये है। दूसरी चुनौती बड़ी होगी या छोटी, अभी कहना मुश्किल है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसमें तरह-तरह के मजहब, भाषा, धर्म-समुदाय के लोग रहते है और इनकी अलग-अलग व्यवस्था और भिन्न-भिन्न पर्व त्योहार है।

आने वाले समय में सरहुल, रामनवमी, दशहरा, दिवाली और ईद त्योहार आने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि यहां रामनवमी और सरहुल का भव्य जुलूस निकलता है, लेकिन अभी इससे बचे रहना ही उचित होगा, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण एक वर्ष तक पूरी दुनिया ठहर गयी।

कई देशों में अभी भी लॉकडाउन लागू है।

भारत के भी कई हिस्सों में लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है। भगवान ना करें, ऐसी स्थिति और संक्रमण का खतरा फिर से झारखंड को भी झेलना पड़े।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...