Latest Newsझारखंडसेहत के लिए अचार और चटनी भी हैं फायदेमंद

सेहत के लिए अचार और चटनी भी हैं फायदेमंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खाने के साथ अगर चटनी या अचार मिल जाए तो बस बात ही कुछ और हो। अचार खाने के शौकिन लोग घर में अलग-अलग चीजों का अचार रखते हैं।

वहीं बहुत सारे लोग अचार और चटनी खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि वे इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते।

वहीं कुछ लोगों का मन करते हुए भी वो खुद को इसमें तेल और नमक देखकर इसे खाने से बचते हैं। अचार और चटनी कम मात्रा में खाना नुकसानदेह नहीं होता

अगर आप भी अचार में मौजूद तेल और नमक को देखकर उसे दूर करते हैं तो अब आगे से आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। अचार फर्मेंटेशन से बनते हैं।

इनमें इस्तेमाल किए गए तेल और नमक में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं जो हमारी आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसके सेवन से हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं।

आप चाहे तो अचार को बनाते समय उसमें नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला सरसो का तेल भी हमारे लिए अच्छा होता है।

जिन सब्जियों से हम अचार बनाते हैं उनमें विटमिन ए, बी12, सी, ऐंटीऑक्सिडेंट और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है।

अचार का सेवन करने से पेट की गड़बड़ी, गैस की परेशानी और एनीमिया में राहत मिलती है। इसलिए अचार हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

चटनी स्नैक्स के साथ खाए जाने वावी सॉस और डिप्स की तुलना में कई ज्यादा बेहतर होती है।

कई लोग जब घर पर पकोड़े बनाते हैं तो साथ में टोमेटो कैचअप खाते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत पर बुरा असर करती है।

 इसकी बजाय पुदीने की चटनी खा सकते हैं। चटनी की सबसे अच्छी बात यह भी होती है कि ये ताजी चीजों से बनती है।

चटनी में इस्तेमा होने वाली चीजें जैसे लहसुन, अदरक, प्याज और धनिया, ये सभी चीजें ताजी होती हैं और हमारी सेहत के लिए अच्छी भी होती हैं। चटनी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाते हैं।

इनमें मौजूद एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...