Latest Newsझारखंडचाईबासा में दो बच्चों की जलने से मौत

चाईबासा में दो बच्चों की जलने से मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा ) जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुरा गांव में पुआल में खेल रहे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को दोनों बच्चे खेल रहे थे।

उसी दौरान अचानक पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया।

 जिससे दोनों की झुलस कर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिए और कार्रवाई में जुट गई।

ग्रामीणों की ओर से घर के पीछे पुआल का भंडार बनाया गया था। जिसमें गांव का एक तीन वर्षीय बच्चा और एक पांच वर्षीय बच्चा खेल रहे थे।

इसी दौरान एक बच्चे ने माचिस जला दी, जिस कारण आग लग गई और दोनों बच्चे पुआल भंडार के अंदर फंस गए।

 दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं दूसरे बच्चे को किसी तरह आग बुझा कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

 जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

 वहीं दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...