Latest Newsझारखंडझारखंड : हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया...

झारखंड : हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: अमड़ापाड़ा पुलिस ने पिछले बीस दिनों से लापता थाना क्षेत्र के रसीटोला के महेश्वर टुडू हत्या कांड के छह नामजद आरोपियों में से दो सिलिप टुडू व साहेबजान टुडू को बुधवार को हिरासत में लिया था।

उन्हें लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार शेष की तलाश जारी है। उधर ग्रामीणों ने हत्या कांड के बांकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को फिर एक बार दुमका- पाकुड़- साहिबगंज रोड को घंटों जाम रखा, जिन्हें पुलिस व प्रशासन ने समझा बुझा कर जाम हटवाया।

उल्लेखनीय है कि गत 21 मार्च को भी ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम किया था।

 इसके मद्देनजर पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन की थी।

उस दिन खोजी कुत्ता नामजद आरोपी सिलिप टुडू के घर में जाकर बैठ गया था। चूंकि सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे इसलिए मौके पर किसी की गिरफ्तारी नहीं  हो पायी थी।

लेकिन पुलिस ने बुधवार को छापामारी कर दो आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।

इस बाबत लापता महेश्वर टुडू की पत्नी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने साहेबजान टुडू, सिलबानुस टुडू, सिलिप टुडू, सुबास्टीन टुडू, निर्मल टुडू तथा स्टीफन टुडू के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था।

इसमें कहा गया है कि संपत्ति विवाद के चलते इन लोगों ने महेश्वर की हत्या कर लाश गायब कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सिलिप टुडू इसके पूर्व भी महेश्वर के चाचा की हत्या करने के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।

पंचायत के पूर्व मुखिया सोबान मरांडी के अलावा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि फरार आरोपियों द्वारा महेश्वर के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...