Latest Newsझारखंडधनबाद डीसी ने जल दृष्टि ऐप का किया शुभारंभ

धनबाद डीसी ने जल दृष्टि ऐप का किया शुभारंभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: आमजनों के पेयजल से संबंधित समस्याओं की त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनआईसी द्वारा विकसित जल दृष्टि मोबाइल एप एवं वेब पोर्टल का गुरूवार को  डीसी उमाशंकर सिंह ने शुभारम्भ किया।

उपायुक्त ने बताया कि गर्मी के दिनों में पेयजल से संबंधित शिकायतें ज्यादा प्राप्त होती है।

आमजनों की समस्याओं के मद्देनजर निर्देशानुसार जलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए जल दृष्टि ऐप विकसित किया गया है।

इस ऐप के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर भी समस्या से अवगत हो सकते हैं तथा इसका निवारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कर सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम स्वयं को जल दृष्टि ऐप पर रजिस्टर्ड करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के उपरांत मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन किया जा सकता है।

लॉग इन करने के उपरांत अपना राज्य, जिला, प्रखंड एवं पंचायत का चुनाव करना है। तत्पश्चात डैशबोर्ड में शिकायत दर्ज करने का विकल्प प्राप्त होगा।

 शिकायत दर्ज करने के उपरांत शिकायत संख्या की प्राप्ति होगी।

जिससे कहीं भी निष्पादन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। शिकायत दर्ज होने के उपरांत उक्त शिकायत संबंधित पदाधिकारी के पोर्टल पर प्रदर्शित होगा।

संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर शिकायत को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। शिकायत के निवारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...