Latest Newsक्राइमगोड्डा में युवक की गला रेतकर हत्या, रात दुकान में सोया था...

गोड्डा में युवक की गला रेतकर हत्या, रात दुकान में सोया था अकेला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गोड्डा: ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह मोड़ के पास स्थित एक दुकान में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

उसका शव रविवार को खून से लथपथ हालत में मिला। फिलहाल, वारदात की वजह का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सोनेलाल सोरेन (18) के रूप में की है। घटना की सूचना मिलने पर ठाकुरगंगटी की पुलिस घटना स्थल पर पहुची।

पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। बताया गया है कि नवाडीह मोड़ पर सोनेलाल के परिजनों की खान-पान की दुकान है। वह बीती रात दुकान में अकेला सोया हुआ था।

उसके परिजनों ने रविवार सुबह उसे फोन किया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद परिजन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सोनेलाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है।

किसी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही आरोपितों की तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...