Homeझारखंडहजारीबाग उप महापौर की अंतिम यात्रा में जुटे लोग

हजारीबाग उप महापौर की अंतिम यात्रा में जुटे लोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर राजकुमार लाल के आकस्मिक निधन के बाद बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों  लोग शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

अंतिम संस्कार की यात्रा में सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सिमरिया विधायक किशुन दास, महापौर रोशनी तिर्की, पूर्व महापौर अंजली कुमारी, पूर्व उपमहापौर आनंद देव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

इस अवसर पर सभी ने उनके आकस्मिक निधन को हजारीबाग के लिए क्षति बताया।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि राजकुमार लाल का जाना हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अच्छा कार्य कर रहे थे। पार्टी के लिए अच्छे नेता थे।

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि राजकुमार लाल दल से ऊपर उठकर अच्छे कार्यों की सराहना करते थे।

 उन्होंने कहा कि वे भले ही भाजपा में थे, लेकिन उनके द्वारा किसी भी दल के नेताओं द्वारा किए गए अच्छे कार्य की प्रशंसा की जाती थी।

बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि जिला अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में बरकट्ठा का उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि संगठन की बारीकियों को सिखाने का काम राजकुमार लाल ने किया।

संगठन से लेकर राजनीति का प्रशिक्षण  लाल द्वारा दिया गया था।

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि राजकुमार लाल का जाना हजारीबाग के लिए नुकसान है।

उन्होंने कहा कि उनके जाने से मानवता को नुकसान हुआ है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा किराज कुमार लाल से उन्होंने राजनीति में बहुत कुछ सीखा है।

विकास के लिए साथ काम करने का जुनून उनमें भरा हुआ था। उनके जाने से ना केवल पार्टी ने एक बढ़िया नेता और कार्यकर्ता को दिया है बल्कि उन्होंने अपना बड़ा भाई खोया है।

गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे राजकुमार लाल को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...