Homeक्राइमहजारीबाग में दो दिन से लापता शिक्षक का मिला शव

हजारीबाग में दो दिन से लापता शिक्षक का मिला शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: शहर के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम में गुरुवार को एक शिक्षक का शव मिला। वह बीते दो दिनों से लापता था।

पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त शिव शरण कुशवाहा (55) के रूप में हुई है। वह कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगावां का रहने वाला था और निजी स्कूल में शिक्षक था।

वह दो दिन पहले सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकला था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। इस संबंध में उसके परिजनों ने कटकमदाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

बताया गया है कि स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने डैम में शव को देखा और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है।

घटनास्थल के पास से उसकी साईकिल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...