Homeक्राइमगढ़वा में शौच के लिए घर से नीकली नाबालिग का अपहरण कर...

गढ़वा में शौच के लिए घर से नीकली नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना 26 मार्च 2021 की बतायी जा रही है।

इसे लेकर पीड़िता के पिता ने बुधवार को गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता दिन के 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी।

उस दौरान अजरुन राम पिता स्व रामलाल पासवान ने उक्त लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

बताया गया कि जब पीड़िता ने शोर मचाया तो गमछा से उसका मुंह बांध कर उसका अपहरण कर पलामू जिले के मेदिनीनगर में रखा गया।

बुधवार को जब अजरुन राम मोटरसाइकिल से उक्त नाबालिग लड़की को लेकर मेराल थाना के खोरीडीह गांव जा रहा था, तब मङिाआंव-गढ़वा रोड में दलेली गांव में दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

इसकी सूचना पर लड़की का पिता बेटी को घर ले आकर पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आई है।

प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में कहा गया है कि दलेली में पकड़े जाने के बाद जब अजरुन राम घर आया तो उसके साथ अंगद पासवान पिता रामलाल पासवान, सुदामा पासवान पिता सीताराम पासवान, अशोक मेहता पिता मुरली मेहता व विनय मेहता पिता स्व रामपृत मेहता ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसके पिता व परिवार वालों के साथ गाली गलौज व मारपीट की।

इस संबंध थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की अपहरण व दुष्कर्म को लेकर आवेदन मिला है। इस पर छानबीन की जा रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...