Homeझारखंडझारखंड होमगार्ड जवानों ने रांची में निकाला मशाल जुलूस, हजारों की संख्या...

झारखंड होमगार्ड जवानों ने रांची में निकाला मशाल जुलूस, हजारों की संख्या में महिला और पुरुष होमगार्ड जवान हुए शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्ड जवानों ने गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। लगभग दस हजार की संख्या में महिला और पुरुष होमगार्ड जवान मशाल जुलूस में शामिल हुए।

मशाल जुलूस का नेतृत्व पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता कर रहे थे।

धरना स्थल से मशाल जुलूस लेकर लाइन से जगरनाथपुर गोल चक्कर पहुंच कर होमगार्ड जवानों ने एसडीओ समीरा एस को ज्ञापन सौंपा।

धरना स्थल पर गुरुवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रांची के सांसद संजय सेठ पहुंचे थे। उन्होंने उनकी मांगों को जायज ठहराया।

उल्लेखनीय है कि बीते 25 दिन से होमगार्ड के जवान धरना दे रहे हैं।

होमगार्ड जवानों ने ऐलान किया है कि पांच अप्रैल को झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान जेल भरो आंदोलन करेंगे।

जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान जेल में ही रहेंगे।

झारखंड में होमगार्ड के कुल 18643 जवान हैं जिसमें से 31 सौ महिलाएं हैं।

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार इनमें से 9000 जवानों को ही ड्यूटी मिल पाती है।

जिन जवानों की ड्यूटी लगती है उन्हें सिर्फ 500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से राशि मिलती है।

बिहार में होमगार्ड के जवानों को मिल रही सुविधा के अनुसार झारखंड में भी सुविधाएं देने की मांग को लेकर गत 8 मार्च से होमगार्ड के जवान विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: फर्जी बैंक गारंटी मामले में आरोपी निदेशक रांची लाया गया

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले से जुड़े फर्जी बैंक गारंटी मामले में एंटी...

कोनका मौजा में आस्था के साथ मनाई गई पारंपरिक हड़गड़ी पूजा

Traditional Hadgadi Puja celebrated with faith in Konka Mouza : कोनका मौजा के मसना...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

खबरें और भी हैं...