Homeक्राइमधनबाद आदल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पत्नी के साथ अवैध संबंध के...

धनबाद आदल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पत्नी के साथ अवैध संबंध के चक्कर में हुई थी हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: धनबाद की निरसा पुलिस ने आदल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। आदल सिंह (39) की हत्या अवैध संबंध के चक्कर में किया गया था।

इस संबंध में शुक्रवार को निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने निरसा थाना में प्रेसवार्ता कर अदल हत्याकांड मामले का खुलासा किया।

 उन्होंने बताया कि मृतक आदल सिंह होलिका दहन के दिन से ही लापता था।

तीन दिन बाद 31 मार्च को अचानक गाँव के पास पत्थर खदान में बने एक गुफा से तेज दुर्गंध आने के बाद  पता चला।

 उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में हत्या में शामिल गर्दिश मुंडा को गिरफ्तार किया।

मुंडा ने पूछताछ के क्रम में बताया कि आदल का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था।

इसी वजह से उसने आदल की हत्या की योजना बनाई। इस कार्य में उसका भाई किशन मुंडा और बबलू सेवइयां ने साथ दिया।

आरोपी ने बताया कि उन्होंने पहले गाँव के बाहर शराब का सेवन किया और जब आदल सिंह नशे में चूर हो गया तब उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद पत्थर खदान में बने एक गहरे गुफा में उसके शव को फेंक दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक टॉर्च, खून और कीचड़ से सने कपड़े के साथ आधार कार्ड जब्त किया है।

पुलिस घटना के बाद से बाकी बचे दो अपराधियों को भी गिरफ्तार करने को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त गर्दिश मुंडा को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...