Latest Newsबिहारकोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा

कोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा कोविड जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियाती और निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।

शुक्रवार शाम कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने अपने ट्वीटर संदेश में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और जल्द से जल्द कोविड-19 परीक्षण कराने के लिए आग्रह किया।

झा ने ट्वीट कर कहा, जैसे ही मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई, मैं पृथकावास (होम क्वारिन्टिन ) में चला गया।

होली के दिन से ही मुझे कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

झा के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से राजनीतिक कार्यक्रमों और रैलियों के दौरान मुलाकात की थी।

सूत्रों ने यह भी कहा कि मदन मोहन झा 27 मार्च को एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भक्त चरण दास के साथ बगहा गए थे।

उन्होंने पटना के सदाकत आश्रम और अन्य स्थानों पर पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर बिहार में तेजी से फैल रही है। पिछले 24 घंटों में 662 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

मौजूदा स्थिति लगभग दिसंबर 2020 के अंतिम सप्ताह के समान है। उस समय राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने प्रति दिन लगभग 600 मामलों का पता लगाया था।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...