Latest Newsक्राइमझारखंड : पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी महिला, पति ने...

झारखंड : पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी महिला, पति ने कर दी पिटाई, सिर मूंडकर पूरे गांव में घुमाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर : एक शादीशुदा महिला को एक अन्य युवक से प्रेम हो गया। वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।

आरोप है कि इससे गुस्साये उसके पति ने रविवार की देर रात सार्वजनिक तौर पर उसकी पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों के साथ मिलकर उसने अपनी पत्नी का सिर मूंडकर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।

नेपाल के आश्रम में महिला को बता दिया गया था डायन, अब भारत ने की है मदद || TV9 Bharatvarsh

उसके बाद उसी हालत में उसे पूरे गांव में घुमाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी महिला

घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है। दो माह पहले महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी थी।

करीब एक महीने तक दोनों बाहर रहे। उसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ ही चैनपुर में रहने लगी।

इसकी जानकारी महिला के पति को मिली। वह गांव के कुछ लोगों को लेकर अपनी पत्नी के पास पहुंचा और पत्नी को उसके प्रेमी के घर से अपने घर ले आया।

आरोप है कि घर लाने के बाद पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला का सिर मूंडकर, चेहरे पर कालिख पोती और पूरे गांव में घुमाया।

इस दौरान महिला को पीटा भी गया। थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...