Latest Newsझारखंडरांची में यहां हथियार के साथ दो गिरफ्तार

रांची में यहां हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रातू थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों अपराधी हैं और इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो गोली, दो मोबाइल फोन और एक आल्टो कार बरामद किये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम लालू डोम उर्फ विक्की है और दूसरे का नाम मोहम्मद साजिद अंसारी है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ आल्टो कार से रिंग रोड में तिलता चौक से दलादली चौक की ओर जा रहे हैं।

सूचना के बाद रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने रिंग रोड से हाजी चौक स्थित अलकमर कॉलोनी जानेवाली सड़क के पास चेकिंग शुरू की।

वाहन चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार आती हुई दिखी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखते ही आल्टो कार में सवार तीनों अपराधी भागने लगे। पुलिस ने दो अपराधियों को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार बरामद किया गया।

दोनों अपराधियों ने फरार अपराधी का नाम करण बताया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...