Latest Newsझारखंडझारखंड में अब बैंक मात्र 4 घंटे के लिए ही खुलेंगे, सभी...

झारखंड में अब बैंक मात्र 4 घंटे के लिए ही खुलेंगे, सभी मीटिंग, ट्रेनिंग होंगे ऑनलाइन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर झारखंड के सभी बैंक अब सिर्फ चार घंटे ही खुलेंगे।

बैंक सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक ही खुलेगें। बैंक के प्रबंधन कार्यालय और ब्रांच क्षमता से 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करेंगे।

करेंट चेस्ट, एटीएम, कैश लोडिंग वेंडर, डाटा सेंटर, डाटा लिकवरी सेंटर, सर्विस ब्रॉन्च, बैंक ट्रेजरी ऑफिस पहले की ही तरह काम करेंगे।

राज्य स्तरीय बैंकर समीति की तरफ से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, दिव्यांग बच्चों के गार्जियन घर से काम करेंगे। सभी मीटिंग, ट्रेनिंग और अन्य कार्य ऑनलाइन किया जाएगा।

बता दें कि झारखंड में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अबतक 4969 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 2334 मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना से 45 मरीजों की मौत

राज्य में कोरोना से 45 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 15, देवघर से एक, धनबाद से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दस, गढ़वा से दो, गोड्डा से एक, कोडरमा से चार, लातेहार से दो, पलामू से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है। झारखंड में पिछले पांच दिनों में 227 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1703, बोकारो से 178, चतरा से 46, देवघर से 116,धनबाद से 175, दुमका से 53, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 692, गढ़वा से 75,गिरिडीह से 30, गोड्डा से 79,गुमला से 149,हजारीबाग से 177 ,जामताड़ा से 133, खूंटी से 203, कोडरमा से 279 ,लातेहार से 92,लोहरदगा से 80, पाकुड़ से चार, पलामू से 73, रामगढ़ से 169, साहेबगंज से 120, सरायकेला से 39 , सिमडेगा से 139 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 161 मरीज मिले है।

कुल कोविड-19 का मामला अब 172315

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 172315 हो गया है। इनमें 33178 सक्रिय केस हैं। जबकि 137590 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 1547 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 79.84 प्रतिशत है।

अभियान के तहत 35037 लोगों को वैक्सीन

राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को कुल 35037 लोगों को वैक्सीन दी गयी है।

इनमें 22381 पहली डोज और 12656 दूसरी डोज है। राज्य में कोविशील्ड की कुल 3,83,429 डोज और कोवैक्सीन की कुल 3,18,604 डोज उपलब्ध है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...