Latest Newsझारखंडझारखंड लॉकडाउन : चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात, कहीं भी आने-जाने...

झारखंड लॉकडाउन : चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात, कहीं भी आने-जाने के लिए बताना होगा ठोस कारण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत गुरुवार सुबह से हो चुकी है। लॉकडाउन के दूसरे रूप में इसको देखा जा रहा है। इसको देखते हुए राजधानी रांची के अलग-अलग चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अल्बर्ट एक्का चौक से विभिन्न रूटों में फ्लैग मार्च किया गया। रांची में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के जारी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन कराने के लिए रांची पुलिस के तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

रांची के अल्बर्ट एक्का रोड में फ्लैग मार्च किया गया। रांची जिले में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया हैं।

सरकार से जारी दिशा-निर्देश का पूरी तरह पालन हो सके, इसके लिए पर्याप्त संख्या में जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। रांची पुलिस के जवान व पदाधिकारी भी तैयार हैं।

अब पुलिस-प्रशासन के अधिकारी एक साथ कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देश से आम लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से जागरूक भी कर रहे है। जो नहीं मानेंगे, उनके विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई भी होगी।

सरकार से जारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर संबंधित थाने में पेनडेमिक एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी भी दर्ज होगी।

रांची जिले भर में अतिरिक्त तीन हजार जवानों की तैनाती की गई है, जबकि मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला बल के अलावा जैप जवानों की भी तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमित तौर पर चेकिंग अभियान भी चलेगा।

29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

कोरोना को लेकर झारखंड में गुरुवार 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (आंशिक लॉकडाउन) लगा है। सरकार ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है और सभी को इसका अनुपालन करने को कहा है।

लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने निर्देश पर राजधानी रांची के 93 जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि सरकार के नियमों का अनुपालन सख्ती से कराएं।

कहीं भी जाने के लिए बताना होगा ठोस कारण

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से घोषित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह जिले में गुरुवार से प्रभावी हो गया है, ये 29 अप्रैल शाम छह बजे तक रहेगा।

इस दौरान बाजारों में सैलून, स्पॉट, कपड़ा दुकान, मोबाइल दुकान, घड़ी दुकान बंद रहेंगी। बाकी सभी दुकानें रात आठ बजे बंद हो जाएंगी।

साथ ही कहीं भी आने-जाने के लिए ठोस कारण बताना होगा और पुलिस के समक्ष इसका प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।

बेवजह घूमने वाले युवाओं पर पुलिस की विशेष नजर

रोड पर बेवजह घूमने वाले युवाओं पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर उनसे 500-500 रुपए यानी 1000 रुपए फाइन वसूला जाएगा।

इसको लेकर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी को ब्रीफिंग की है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान सरकार की ओर से जारी निर्देशों (एसओपी) का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह कराते थाना प्रभारी

सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए राजधानी रांची के कोई थानेदार एक्टिव देखें गए। सदर, चुटिया, लालपुर, कोतवाली सहित अन्य थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराते देखे गए।

पुलिस सड़कों पर उतरकर जरूरी सेवा की खुली दुकानों में दूकानदारों को समझाया कि सामाजिक दूरी बनाकर समान बेंचे।अन्य दुकानें जो सरकार के आदेश पर बंद करने का है उसे बंद करा दिया गया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...