Latest Newsक्राइमरांची में दामाद ने की पीट-पीटकर सास की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची में दामाद ने की पीट-पीटकर सास की हत्या, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: लापुंग थाना क्षेत्र के कोयसारा गांव में एक दमाद ने अपनी सास की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोयसारा गांव निवासी सूरज उरांव ने अपनी सास शकुंतला देवी की पीट-पीटकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

इस मामले में पत्नी सोनी कुमारी ने अपने पति सूरज उरांव, सास ,ससुर, ननद के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दमाद सूरज उरांव और उसके पिता मोगो चंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

 थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि शकुंतला देवी बेड़ो थाना क्षेत्र के टिकरा टोली गांव निवासी थी। शकुंतला की बेटी से सूरज उरांव ने लव मैरिज विवाह की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। उक्त मामले में महिला थाना में दोनों के बीच काउंसलिंग भी चल रही थी।

दोनों के बीच सुलह भी हुई थी कि पति-पत्नी अलग-अलग रहेंगे। कुछ दिनों के बाद सोनी कुमारी ने एक बच्ची को जन्म दिया, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

वहीं बच्ची की परवरिश और शादी के लिए सोनी कुमारी और उसकी मां शकुंतला देवी सूरज से रुपए की मांग कर रही थी, जिसे लेकर आपस में विवाद चल रहा था।

 इस दौरान शकुंतला देवी और उसकी बेटी सोनी सूरज के घर कोयसारा गए थे।

गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रास्ते पर सूरज ने अपनी सास शकुंतला देवी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...