Latest Newsझारखंडझारखंड : बिना मास्क घूम रहे लोगों को पुलिस ने बनया मुर्गा,...

झारखंड : बिना मास्क घूम रहे लोगों को पुलिस ने बनया मुर्गा, सड़क पर कुछ इस तरह से दौड़ाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: कोरोना दिनों दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है।

बावजूद इसके लोग इस जानलेवा संक्रमण के प्रति जरा भी गंभीर होते नजर नहीं आ रहे हैं।

रोजाना बिना मास्क के सैकड़ों लोग बेधड़क सड़कों पर घूमने निकल रहे हैं।

वैसे लोगों को सीधा करने के लिए अब पुलिस भी सख्त रुख अख्तियार कर रही है।

सड़क पर बिना मास्क के घूमने वाले वैसे लोगों को अब पुलिस मुर्गा बनवा सड़को पर दौड़ा रही है।

मंगलवार को झरिया में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ जिला प्रशासन के उड़न दस्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को बिना मास्क के पकड़ा।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें उड़नदस्ते में न बिठा कर सभी को लाइन से सड़क पर पहले मुर्गा बनवाया और वैसे ही सड़क पर उछलते हुए चलाया।

जिसके बाद धरे गए सभी लोगों ने पुलिस को यह विश्वास दिलाया कि जबतक कोरोना का संकट रहेगा तब तक वह बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

इसके बाद पुलिस ने सभी को हिदायत देकर जाने दिया।

गौरतलब है कि धनबाद जिला प्रशासन ऐसे लोगों को ही कोरोना के प्रति जागरूक करने के मकसद से शहर में उड़नदस्ता चला रखा है, जो सड़क पर बिना मास्क के मटरगस्ती करने वालों को पकड़कर अपने साथ सेंसिटाइजेशन सेंटर ले जाकर उन्हें कोरोना वायरस के खतरे का अहसास करा जागरूक करने में लगी है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...