Homeझारखंडझारखंड में यहां शादी कर कोरोना पॉजिटिव प्रेमिका को लेकर थाना पहुंचा...

झारखंड में यहां शादी कर कोरोना पॉजिटिव प्रेमिका को लेकर थाना पहुंचा प्रेमी, अब दुल्हन ससुराल में होगी होम आइसोलेट ; प्रेमी को हुई जेल

Published on

spot_img

दुमका: केशव का प्यार कोरोना महामारी पर भारी पड़ा। कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी केशव की प्रेमिका को उसके घर वालों ने अपनाया, जहां एक तरफ लोग कोरोना पॉजिटिव होते ही अपने अपनो को छोड़ जाते है।

वहीं दूसरी तरफ केशव की प्रेमिका काजल को उसके परिवार वाले खुशी खुशी ले जाने को तैयार हैं।

केशव के परिजन अब काजल को 14 दिनों तक होम आइसोलेट रखेंगे।

हालांकि न्यायालय के आदेशानुसार केशव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण प्रेमिका काजल को न्यायालय स्वेच्छा से निर्णय लेने को छोड़ दिया।

Corona Update- यहां दूल्हा कोरोना पॉजिटिव, दुल्हन सहित 16 क्वारंटाइन -  Khabar Pahad

काजल अब अपने होने वाले ससुराल वालों के घर होम आइसोलेट रहेगी।

प्रेमिका के स्वस्थ होने पर न्यायालय काजल का 164 का बयान दर्ज करने के बाद प्रेमी की रिहाई का फैसला सुनायेगी।

सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव के न्यायालय में हो रही थी।

मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र का है। प्रेमी केशव जामा थाना क्षेत्र के बागझोपा गांव का रहने वाला है।

गौरतलब है कि काजल के पिता ने 22 अप्रैल बेटी की शादी के नियत से अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

प्रेमी युगल मंदिर में शादी रचा बीते सोमवार को घर वालों के भय से नगर थाना पहुंच गए।

नगर थाना पुलिस प्रेमी युगल को जरमुंडी पुलिस को सौंप दी।

मंगलवार को जरमुंडी पुलिस न्यायालय में प्रेमी युगल को पेश किया, जहां विजय कुमार यादव के न्यायालय ने काजल को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 14 दिनों बाद बयान दर्ज होने का आदेश जारी कर तब तक युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वहीं प्रेमिका काजल अपनी मर्जी से ससुराल में होम आइसोलेट रहेगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...