Homeझारखंडझारखंड : कोरोना का खौफ, श्मशान घाट पर शव छोड़कर भाग जा...

झारखंड : कोरोना का खौफ, श्मशान घाट पर शव छोड़कर भाग जा रहे परिजन

Published on

spot_img

गिरिडीह : कोरोना का भय लोगों को इस कदर है कि संक्रमित की मौत के बाद भी शव के पास नहीं जा रहे हैं। परिजन श्मशान घाट पर शव छोड़कर भाग जा रहे हैं।

गिरिडीह शहर का मारवाड़ी श्मशान घाट उसरी नदी के किनारे है। प्रतिदिन यहां शवों को दाह संस्कार के लिए लाया जाता है। इस काल में कई लोगों की जान कोरोना संक्रमण से गई है।

सभी का पार्थिव शरीर इसी घाट में लाया जाता है। कोरोना संक्रमण का भय ऐसा कि स्वजन दाह संस्कार में शामिल नहीं हो रहे हैं।

स्वजन शव को श्मशान घाट में छोड़कर चले जा रहे हैं। इन शवों के दाह संस्कार की जिम्मेदारी स्थानीय वारियर्स मिथुन चंद्रवंशी, रामजी यादव और रॉकी शर्मा उठा रहे हैं।

उसका दाह संस्कार कर रहे हैं। शव के साथ एक या दो स्वजन साथ होते हैं। किसी ऐसे भी शव आ रहे है जिसके साथ स्वजन तो होते हैं पर शव को घाट पर वाहन से उतार कर भाग जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू ने मंगलवार को ऐसे कई शवों के दाह संस्कार का प्रबंध कराया।

इधर लगातार कोरोना संक्रमितों के शव आने से मुहहले वाले परेशान हैं।

उन्हें भी भय होने लगा है कि संक्रमण घनी आबादी में जलने से फैले नही। सोमवार को जहां एक भी किसी तरह का शव इस घाट पर नही आया वही मंगलवार को छह लोगों का शव लाया गया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...