Latest Newsझारखंडझारखंड भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का निधन, अपने पीछे छोड़...

झारखंड भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का निधन, अपने पीछे छोड़ गए भरापूरा परिवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सिंहभूम लोकसभा सीट से पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का गुरुवार सुबह जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रात करीब 2:10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि विगत दिनों कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। इस बीच लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे जो इलाजरत हैं।

लक्ष्मण गिलुआ के निधन के बाद प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। 20 दिसंबर 1964 को जन्मे लक्ष्मण गिलुवा एकीकृत कोल्हान के पुराने आदिवासी नेता रहे और वे दो बार सिंहभूम लोकसभा सीट से सांसद रहे।

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा सीट से वे दो बार विधायक भी रहे हैं।

वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से पहले लक्ष्मण गिलुआ ही प्रदेश अध्यक्ष थे।

नैतिकता और अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध लक्ष्मण गिलुआ ने झारखंड विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण खुद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

चक्रधरपुर विधानसभा चुनाव और उससे पहले लोकसभा चुनाव में उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

लक्ष्मण गिलुवा अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पहली बार वे वर्ष 1999 में सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के दिग्गज और दबंग नेता विजय सिंह सोय को हराकर सांसद बने थे।

वर्ष 1995 में वे पहली बार चक्रधरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी उनका पुराना नाता रहा था।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...