Homeझारखंडरांची सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज और मॉनिटरिंग के लिए...

रांची सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज और मॉनिटरिंग के लिए नया दिशा निर्देश जारी

Published on

spot_img

रांची: रांची के सदर अस्पताल में बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर में कोविड-19 मरीजों के रेगुलर चेकअप की मॉनिटरिंग के लिए शुक्रवार को एक नया दिशा निर्देश जारी किया गया है।

सदर अस्पताल डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर में विशेष प्रतिनियुक्त आईएएस पदाधिकारी व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव गरिमा सिंह ने यह दिशा निर्देश जारी किया है।

इस निर्देश के अनुसार सभी कोविड मरीजों के रूम के बाहर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में विभिन्न मानकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

समय-समय पर चिकित्सकों एवं नर्सों के द्वारा रेगुलर चेक अप किया जाएगा और चेकअप के बाद पेशेंट के हिस्ट्री के बारे में और उनके हेल्थ स्टेटस के बारे में विभिन्न हेल्थ पैरामीटर्स को बेड हेड टिकट के माध्यम से बाहर क्लिपबोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।

कोरोना मरीजों के रूम के बाहर क्लिपबोर्ड में प्रदर्शित बेड हेड टिकट से पेशेंट के हेल्थ पैरामीटर तथा रेगुलर चेक अप के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पदाधिकारियों को मिलती रहेगी।

इस प्रकार डॉक्टर तथा नर्स ने कितनी बार कोरोना मरीजों का चेकअप किया है।

इसकी जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। इस व्यवस्था के तहत कोविड मरीजों के परिजन भी संबंधित मरीज की बीमारी के सुधार के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...