Latest Newsझारखंडझामुमो गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन जीते, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

झामुमो गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन जीते, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: मधुपुर उपचुनाव में मंत्री हफीजुल हसन ने जीत दर्ज की है। कांटे की टक्कर के बीच झामुमो गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन ने बीजेपी प्रत्याशी को 5292 वोट से पराजित किया है।

कुल 24 राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन को 1,10,783 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 1,05,491 वोट मिले।

मतगणना हाल में सुबह सात बजे से थर्मल स्‍कैनिंग के बाद मतगणना कर्मियों को प्रवेश दिलाया गया।

कोविड नियमों के तहत एक-एक मतगणनाकर्मी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय भी उपस्थित थीं।

मधुपुर उपचुनाव में हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र और पर्यटन मंत्री और हफीजुल हसन JMM के प्रत्याशी थे। वहीं, BJP ने गंगा नारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया गया था।

मधुपुर विधानसभा सीट पर पिछले दो दशकों से JMM और BJP के बीच सीधी टक्कर होती आ रही है। इस बार भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हुई, जो रात करीब 8 बजे तक हुईं।

17 अप्रैल को उपचुनाव के तहत मतदान संपन्न हुआ था। 71.60% वोटिंग हुई थी।

hafizul

बताते चलें की झामुमो गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन ने बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को 5292 वोट से पराजित किया है। वहीं, नोटा तीसरे स्थान पर रहा। नोटा के पक्ष में 5121 वोट पड़ें।

देवघर के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में 6 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से भाजपा और झामुमो के प्रत्याशियों को छोड़ कर शेष निर्दलीय थे।

मधुपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी जिस पर उपचुनाव कराया गया।

Image

24वें राउंड में भी झामुमो प्रत्याशी रहे आगे

1. गंगा नारायण सिंह:- 694 (बीजेपी)

कुल प्राप्त मत:- 1,05,491

2. हफीजुल हसन:- 1302 (जेएमएम)

कुल प्राप्त मत:- 1,10,783

3.अशोक कुमार ठाकुर:- 32 (निर्दलीय)

कुल प्राप्त मत:- 3921

4.उत्तम कुमार यादव:- 07 (निर्दलीय)

कुल प्राप्त मत:- 1999

5.किशन कुमार बथवाल:- 07 (निर्दलीय)

कुल प्राप्त मत:- 1032

6.राजेन्द्र कुमार:- 24 (निर्दलीय)

कुल प्राप्त मत:- 2409

7. कुल नोटा:- 5121

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...