Homeझारखंडझारखंड में मुफ्त हो कोविड मरीजों का इलाज: सुदेश महतो

झारखंड में मुफ्त हो कोविड मरीजों का इलाज: सुदेश महतो

spot_img

रांची: आजसू अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर कोविड मरीजों के लिए झारखंड में भी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करने का फैसला देने की मांग की है।

सुदेश महतो ने बुधवार को कहा कि अगर सरकार यह निर्णय लेती है तो गरीब जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

एक परिवार में कई सदस्य संक्रमित होने से सभी के लिए इलाज का खर्च उठा पाना संभव नहीं है।

इलाज पर बेहताशा खर्च के कारण परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई है। सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं हैं।

निजी अस्पतालों में इलाज कराना सबके बस की बात नहीं है। स्थिति यह है कि अब घर चलाना भी मुश्किल साबित हो रहा है।

परिस्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार भी सभी गैर सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज निःशुल्क कराने की घोषणा करे।

आजसू प्रमुख ने ये भी मांग रखी की निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद कराना, सरकार का एक गलत निर्णय है।

उसे अविलंब पुनर्स्थापित कर टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है। साथ ही, मोबाइल टेस्टिंग वाहनों द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना जांच में तेजी लाने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने अपने राज्य में सभी कोविड रोगियों का इलाज मुफ्त करने का निर्णय लिया है।

फिर वह सरकारी अस्पताल हो या अनुसांगिक अस्पताल। कहीं कोई पैसा नहीं लगेगा।

निजी अस्पतालों में भी रेट तय कर दिया गया है, ताकि कोई भी मनमानी रकम मरीजों से न वसूलें। झारखंड सरकार से भी इस तरह का निर्णय लेने की मांग की जा रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...