Homeझारखंडरांची में नामकुम-कांटाटोली रोड पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत

रांची में नामकुम-कांटाटोली रोड पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत

spot_img

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह के समीप गुरुवार को कंटेनर और कार में हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इससे कार चालक तमाड़ निवासी सोमनाथ नायक(23) बुरी तरह जख्मी हो गये।

जख्मी हालत में स्थानीय लोगों व प्रशासन ने मिलकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करार दिया।

जानकारी के अनुसार सोमनाथ नायक मूलरूप से तमाड़ ब्रह्मण टोली निवासी विदुभूषण नायक के पुत्र थे।

पिता की पिछले दिनों स्वास्थ उपकेंद्र तमाड़ में कोरोना की जांच कराया गया था।

जहां वे पॉजिटिव पाये गये थे। डॉक्टरों ने उसके पिता को होम आइसोलेशन मे रहने की सलाह दी थी।

घर में होम आइसोलेशन रहने के पश्चात दो दिन पूर्व रात को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी जहां उसे रांची स्थित मेडिका में भर्ती किया गया था।

वहीं गुरुवार की सुबह करीब छह बजे उसका पुत्र अपने वैगनआर कार से अपने घर तमाड़ आ रहा था।

दो रात जगे होने कारण लोवाडीह के समीप उसे झपकी लग गई। जहां उसने अपनी कार की संतुलन खो दिया और आगे चल रही कंटेनर के पीछे जा घुसा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।इनके माता पिता दोनों शिक्षक हैं।

बताया गया कि तमाड़ नीचे टोली निवासी शिक्षक दम्पति का संतान नहीं होने के कारण लगभग 23 वर्ष पूर्व तमाड़ के पातड़ा से एक अज्ञात शिशु तमाड़ प्रशासन द्वारा बरामद किया गया था, जिससे शिक्षक दम्पति ने  सोमनाथ नायक को गोद लिया था।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...