Homeक्राइमझारखंड में यहां विवाहिता के साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा गांव का...

झारखंड में यहां विवाहिता के साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा गांव का ही एक शख्स, थाने में सुनवाई नहीं

spot_img

गुमला: एक विवाहिता के साथ गांव के ही शिव उरांव नामक शख्स द्वारा बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़िता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। लेकिन पीड़िता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

वहीं, पीड़िता ने कहा है कि थाने में आने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। आखिर मैं न्याय के लिए कहां जाऊं, थाने वाले सुनते ही नहीं हैं।

मजदूर यूनियन से गुहार

थक-हार कर पीड़िता शुक्रवार को वह मजदूर यूनियन संघ के अध्यक्ष जुम्मन खान के पास गुहार लगाने पहुंची।

उन्होंने थानेदार मनोज से फोन पर बातचीत कर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

rape

वहीं, थानेदार ने बताया कि दोनों के बीच जमीन विवाद का मामला है, जिसको लेकर महिला दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

क्या है मामला

इधर, महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार है। वह गांव में ही रहकर छोटा-सा होटल चलाती है, ताकि अपने परिवार का भरन-पोषण कर सके।

शिव उरांव होटल में बराबर आता था। वह गांव का ही रहने वाला है।

इसी बीच मौका देखकर उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मना करने पर मारपीट करने लगा।

साथ ही कहा कि थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

महिला ने गांव के ही कुछ लोगों के सहयोग से थाना पहुंचकर शिव उरांव के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का आवेदन 26 अप्रैल को दिया है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पंचायत में सुलहनामा बेअसर

महिला ने कहा है कि इस मामले में 25 जनवरी को गांव में पंचायत बैठी थी। इसमें महिला ने पंचायत के सामने शिव उरांव द्वारा दुष्कर्म करने का मामला उठाया था।

इसके बाद पंचायत में लिखित आवेदन देकर शिव ने दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही थी। लेकिन अप्रैल में डरा-धमका कर फिर से शारीरिक संबंध बनाया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...