Homeक्राइमरांची पुलिस ने लूटपाट मामले में 4 को किया अरेस्ट, लेडीज पर्स,...

रांची पुलिस ने लूटपाट मामले में 4 को किया अरेस्ट, लेडीज पर्स, बाइक सहित कई सामान बरामद

spot_img

रांची: रांची के बेड़ो थाना पुलिस ने सड़क  पर लूटपाट करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में रेहान अंसारी, आरिफ अंसारी, सोहेल अंसारी और अजहर अंसारी शामिल है। इनके पास से लूटा गया  चार हजार नकदी,  एक लेडीज पर्स, एक मोबाइल, एक चाकू और एक बाइक बरामद किया गया हैं।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेड़ो के नरकोपी जाने वाले रास्ते में घने जंगल में मुरतो गांव के पास चार बदमाश लूटपाट कर रहे हैं।

सूचना के बाद बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम को घटनास्थल पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लूटपाट कर रहे बदमाशों की खोजबीन की।

खोजबीन के क्रम में लूटपाट में शामिल चार बदमाशों में दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

दोनों पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ में अपने दोनों फरार साथियों के बारे में बताया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी टीम में बेड़ो डीएसपी रजत मणिक बाखला, मनीष कुमार गुप्ता, शिवनाथ रंजन, जितेन्द्र कुमार यादव, आनंद तिवारी, राजेश कुमार, रति राम उरांव, अरसर आलम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...